छत्तीसगढ़

कल पहली बार छत्तीसगढ़ आ रही हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन…कई कार्यक्रमों में करेंगी सिरकत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन 5 अक्टूबर को पहली बार छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंच रही हैं। वे वित्त मंत्रालय के अधीन विभागों के अधिकारियों व अलग-अलग प्रतिनिधियों से बात करेंगी। वित्त एवं कार्पोरेट विभाग से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, सीतारमण सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुचेंगी। वहां से भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगी। इस अवसर पर भाजयुमो के कार्यकर्ता उनके स्वागत में बाइक रैली निकालेंगे। इसके बाद ठाकरे परिसर में ही प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। इसके बाद वित्त मंत्री स्थानीय नेताओं से भेंट करने के बाद भाठागांव वैक्सिनेशन सेंटर जाएंगी। वहां कोरोना वैक्सिनेशन प्रोग्राम के बारे में जानकारी लेंगी। इसके बाद पहुना जाएंगी, जहां विश्राम के बाद तेलीबांधा तालाब में जल संरक्षण का जायजा लेंगी। टाउन हॉल में लगे ब्लड डोनेशन कैम्प में भी शामिल होंगी। इसके बाद एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर भेंट करेंगी और शाम 8.20 की फ्लाइट से दिल्ली लौट जाएंगी।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button