
रायगढ :- ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री के मामले में दिल्ली गए विधायको की टोली में रायगढ़ जिले के विधायक भी शामिल हैनगर निगम नेता प्रतिपक्ष पूंनम सोलंकी ने स्थानीय विधायक प्रकाश नायक से पूछा है कि दिल्ली का प्रवास जरूरी है या क्षेत्र के पीड़ित किसानों मजदूरों को न्याय दिलाना ? दिल्ली प्रवास से ज्यादा आवश्यक क्षेत्र के किसान मजदूरों के पीड़ा की जानकारी लेना है रायगढ के चिटफंड कंपनियों द्वारा 203 करोड़ ठगे जाने की जानकारी मीडिया में प्रकाशित हुई है ठगे गए आवेदकों में सर्वाधिक पीड़ित रायगढ व पुसौर ब्लॉक के है प्रदेश भर में 79 हजार 616 लोगों द्वारा आवेदन दिया गया है जिसमे सर्वाधिक पीड़ित रायगढ जिले से है चिटफंड कंपनियों से पैसा वापस दिलाना सरकार की घोषणा पत्र में शामिल था PACL और साईं प्रसाद जैसी कम्पनियों के 50 करोड़ रुपये निवेश है किसान व मजदूर लोगो की पीड़ा आखिर कब दिखाई देगी l कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन व जिले के विधायक मंन्त्री कब जागेंगे पीड़ित की जनता आखिर किसके पास जाए जनता की उपयोगिता केवल वोट डालने तक ही सीमित है l मजदूर किसानों के हक की कमाई डकारने वाली कंपनियों पर कार्यवाही नही किया जाना संदेहों को जन्म दे रहा है अब पीड़ितों को केवल ईश्वरीय चमत्कार की ही उम्मीद है




