सीताराम चौहान सतर्कता समिति के सदस्य एवं पूर्व पार्षद MIC सदस्य ने जिले और प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं…

दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – सतर्कता समिति के सदस्य एवं पूर्व पार्षद व MIC के सदस्य ने जिले और प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर जिले और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दशहरा की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में श्री सीताराम चौहान ने कहा है कि दशहरा शक्ति पूजा, शस्त्र पूजन, हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। यह पर्व अन्याय और अहंकार पर न्याय और सत्य की विजय को रेखांकित करता है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button