रायपुर–भिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण, यातायात सुगम बनाने के लिए 77.36 करोड़ की मंजूरी

सिरसा गेट और खुर्सीपार गेट चौक पर निर्माण होगा ग्रेड सेपरेटर

रायपुर। रायपुर और भिलाई-दुर्ग के बीच सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 पर सिरसा गेट और खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाएगा। राज्य शासन के प्रस्ताव पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए 77 करोड़ 36 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है।

निर्माण के बाद वाहनों को रुकावट नहीं होगी

ग्रेड सेपरेटर बनने के बाद दोनों शहरों के बीच आने-जाने वाले वाहनों को कहीं भी रुकना नहीं पड़ेगा। यह कदम रायपुर–भिलाई मार्ग पर यातायात को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पहले से बने फ्लाईओवर और शहरों के बीच ट्रैफिक सुधार

रायपुर और दुर्ग के बीच पहले ही कुम्हारी चौक, डबरा पारा, पावर हाउस चौक और सुपेला चौक पर फ्लाईओवर्स का निर्माण किया जा चुका है। अब सिरसा गेट और खुर्सीपार गेट पर ग्रेड सेपरेटर बनने से पूरे मार्ग पर ट्रैफिक की रुकावट काफी हद तक कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button