छत्तीसगढ़न्यूज़

जिस डिप्टी रेंजर ने रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध सड़क निर्माण करते जेसीबी को पकड़ा उसी डिप्टी रेंजर का दूसरे दिन डीएफओ ने किया ट्रांसफर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

उच्च अधिकारी के खिलाफ कर्मचारियों में रोष

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि करेंगे डिएफओ की मुख्यमंत्री थे शिकायत

घरघोड़ा— घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत रिजर्व फॉरेस्ट कटंगडीह बीट क्षेत्र में कटंगडीह से द्वारी सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था उसी बीच कटंगडीह बीट वन क्षेत्र प्रभारी डिप्टी रेंजर मिलन भगत ने मौके मे जाकर निरीक्षण किया उसी दौरान उक्त सड़क का निर्माण जिस पर होना चाहिए उस पर न होकर सड़क के बगल से लगभग 200 मीटर रिजर्व फॉरेस्ट में किया जा रहा था जिस पर डिप्टी रेंजर ने कार्यवाही करते हुए अवैध सड़क निर्माण के कार्य में मनाही की तथा कार्यरत जेसीबी को भी पकड़ने का प्रयास किया जेसीबी द्वारा रिजर्व फॉरेस्ट के सैकड़ों पेड़ काट डाले गए हैं जिस पर मिलन भगत के ऊपर उच्च अधिकारियों ने जेसीबी को नहीं पकड़ने का दबाव भी बनाया था डिप्टी रेंजर के नहीं मानने से रायगढ़ डिएफओ ने एक तरफा कार्यवाही करते हुए कटंगडीह के प्रभारी डिप्टी रेंजर मिलन भगत का दूसरे दिन ट्रांसफर ही कर डाला इस आदेश से क्षेत्र में तथा कर्मचारियों में काफी आक्रोश पनप रहा है जब वन संपदा की रक्षा वन कर्मी करते हैं उस रक्षा के लिए वन कर्मियों के हौसले बुलंद कर विभाग द्वारा शाबाशी तथा इनाम मिलना चाहिए था लेकिन होता है उल्टा ऐसे में उच्च अधिकारी अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए उन्हें या तो ट्रांसफर कर देते हैं या फिर निलंबन ऐसे में कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है निश्चित ही आने वाले दिनों में कर्मचारियों द्वारा अधिकारी के खिलाफ आंदोलन हो सकता है और दूसरी तरफ घरघोड़ा क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री से मिलकर रायगढ़ उच्च अधिकारी की शिकायत करने रायपुर जाएंगे

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button