इस्लामाबाद में जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद में भीषण बम धमाका, कई लोग घायल


इस्लामाबाद, पाकिस्तान: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान कसर-ए-खदीजतुल कुबरा मस्जिद में भीषण बम धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आत्मघाती हमला हो सकता है।

धमाके के समय मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे हताहतों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी लेने की घोषणा नहीं की है।

पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button