शिक्षा के प्रति कृतज्ञता की मिसाल, बस्तर हाई स्कूल के पूर्व छात्र ने विद्यालय को दिया सहयोग

जगदलपुर। बस्तर हाई स्कूल, जिसे वर्तमान में जगतु महारा शासकीय हाई स्कूल के नाम से जाना जाता है, में एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण उस समय देखने को मिला जब विद्यालय के प्रथम बैच के छात्र कृष्ण मुरारी महापात्र ने अपनी पेंशन राशि में से 21 हजार रुपये विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान किए।

कृष्ण मुरारी महापात्र वर्ष 1948 में विद्यालय की पांचवीं कक्षा के प्रथम बैच के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1948 से 1959 तक इसी विद्यालय में पांचवीं से ग्यारहवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की। शिक्षा के प्रति कृतज्ञता और विद्यालय से जुड़े संस्मरणों को सहेजते हुए उन्होंने यह योगदान दिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका 89वां जन्मदिन स्कूल परिसर में आत्मीय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनका सम्मान किया और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में प्राचार्य राम कुमार, राकेश तिवारी, श्यामलाल देवांगन सहित भूतपूर्व छात्र ओमप्रकाश मोहंती, देवेंद्र महापात्र, महेंद्र महापात्र, प्रतीक्षा महापात्र और उनके साथ अध्ययन करने वाले सहपाठियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button