Aaj Ka Rashifal : मेष और सिंह राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, यहां पढ़ें इन राशि का कैसा बीतेगा दिन

Aaj Ka Rashifal : मेष राशि (Today’s Aries Horoscope)आज के दिन कम प्रयास से ही आपके कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर आपके बनेंगे। मित्रों की हेल्प से आपके बड़े कार्य होंगे। शेयर मार्केट में सोच समझ कर पैसा लगाएं। आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।

लकी नंबर: 23, शुभ रंग: समुद्री

वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)
आज दोस्त आपको परेशान कर सकते हैं और आपको हानि पहुंचा सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। आज के काम आपके रुक-रुक के होंगे। व्यवहार बनाए रखें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)
आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होंगे। व्यापार व्यवसाय में आपकी हेल्प मिलेगी। सट्टे के चक्कर में आपका पैसा बर्बाद होगा। घर बाहर स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)
आज के दिन कीमती बस्तु आप खरीद सकते हैं। जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा ना करें। नकारात्मक एनर्जी आज आपको परेशान कर सकती है। घऱ परिवार का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)
आज के दिन शत्रु आपके फेवर में काम करेंगे। धन लाभ के अवसर आपके लिए बनेंगे। बकाया वसूली के प्रयास आज सफल हो सकते हैं। मित्रों की पूर्ण हेल्प मिलेगी। कारोबार में फायदा होगा। पैसे मिल सकते हैं।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग: नारंगी

कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)
आज संतान पक्ष की स्वास्थ्य एवं अध्ययन संबंधी चिंता आपको सताएगी। तत्काल लाभ आपको नहीं मिलेगा। कार्यशाली में आपको परिवर्तन करना पड़ेगा। तभी फायदा होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश आज आप कर सकते हैं।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग: पीला

तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)
आज दिन भर बॉडी में थकान व कमजोरी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। किसी धार्मिक अनुष्ठान में आपकी सहभागिता रहेगी। लाभ के अवसर का फायदा आप उठा पाएंगे। सुख के साधनों में आपकी प्राप्ति होगी।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग: नारंगी

वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामलों में हड़बड़ी से कार्य न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। स्त्री पक्ष से आपको नुकसान हो सकता है। स्वाभिमान को आपका कोई ठेस पहुंचा सकता है।
लकी नंबर: 85, शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Today’s Sagittarius Horoscope)
आज के दिन आपके जीवन में कानूनी अड़चन आ सकती है। धन किसी भी तरह से आने की संभावना है। जीवनसाथी की हेल्प प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर आपको गिफ्ट दे सकता है। लाभ में वृद्धि के योग हैं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: हल्का पीला

मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)
आज के दिन कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी का अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्थाई संपति खरीदने का मन में विचार होगा। भूमि व भवन में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी में स्थितियां आपके फेवर में रहेंगी।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: नारंगी

कुम्भ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)
आज आप आंखों की विशेष सावधानी रखें। लेन-देन में कोई भी जल्दबाजी न करें। किसी उत्सव में भाग लेने का आपको अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन कोई आपको खिला सकता है। कारोबार एवं व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। ज्यादा क्रोध न करें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हरा

मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)
Aaj Ka Rashifal: आज के दिन कष्ट व चिंता से आप ग्रसित रहेंगे। आपकी वाणी द्वारा किसी को दुख पहुंचेगी। अपेक्षित कार्यों में लेट होने से स्वास्थ्य आपका खराब रह सकता है। आज के दिन भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। किसी मांगलिक कार्य में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग: कत्थई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button