न्यूज़

Aaj ka Rashifal : वृषभ राशि वालों को मिलेगा असंतोष, इन राशि वालों को मिल सकता है धनलाभ

Aaj ka Rashifal मेष राशि (Today’s Aries Horoscope)आज के दिन व्यावसायिक यात्राओं में लोग आपका सहयोग करेंगे। घर बाहर आपके कारण खुशियां होगी। व्यापार में कर्मचारियों के साथ मिलकर आपको फायदा मिलेगा। बकाया वसूली के प्रयास आज आपके सफल हो सकते हैं।

लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

 

वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)

आज के दिन साथियों के साथ-साथ आप कहीं घूमने बाहर जा सकते हैं। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय आज अपने पार्टनर की हेल्प से ले सकते हैं। निजी जनों से असंतोष का सामना आपको करना पड़ सकता है।

लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

 

मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)

धन प्राप्ति के लिए आज आपको प्रयास करना होगा। अजीब काम में नया प्रस्ताव मिलने पर आप उस पर विचार कर सकते हैं। आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। घर बाहर आपकी पूछ परख में कमी आ सकती है।

शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

 

कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)

आज अपनी वाणी को संभाल कर रखें। वाणी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा में किसी से बहस हो सकती है। कर्म के प्रति आज आपको फायदा रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों से आज व्यवहार बनाकर रखें।

लकी नंबर: 29, शुभ रंग: हल्का नीला

 

सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)

दूसरों से आज अपेक्षा कम रखें। टेंशन हो सकती है। कार्यों की वजह से थकान होगी। राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें।

लकी नंबर: 33, शुभ रंग: गुलाबी

 

कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)

आज के दिन किसी समारोह में भाग लेने का अवसर आपको प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। मित्रों के साथ सामंजस बैठाकर रखें। दिन अच्छा गुजरेगा।

लकी नंबर: 31, शुभ रंग: पीला

 

तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)

भाग्य आज आपका साथ देगा। यात्रा, निवेश व नौकरी में लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यावसायिक चिंता और तनाव आज दूर होगी। स्वयं के कार्यों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

लकी नंबर: 46, शुभ रंग: नारंगी

 

वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)

संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों में आज आपका मन खुश रहेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता विद्यार्थी वर्ग को मिल सकती है। प्रसिद्ध के कारण आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल रहेंगे।

लकी नंबर: 85, शुभ रंग: काला

 

धनु राशि ( Today’s Sagittarius Horoscope)

समय आज आपके फेवर में है। उसका लाभ उठाएं। सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करें। कार्य पद्धति में सुधार करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। पार्टनर का सहयोग आज आपको मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

लकी नंबर: 23, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

 

मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)

प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पूजा पाठ में आपका मन लगा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी अजनबी से आपको लाभ प्राप्त होगा।

लकी नंबर: 22, शुभ रंग: हल्का लाल

 

कुम्भ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)

आज के दिन यात्रा निवेश व नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यथार्थता एवं व्यवहारिकता के साथ अपने कार्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

 

मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)

Aaj ka Rashifal  धर्म कर्म में आज आपकी परेशानी कुछ ज्यादा ही रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। किस कार्यों में विशेष सफलता आपको प्राप्त हो सकती है। यात्रा में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी पर भी गुस्सा ना करें।

लकी नंबर: 16, शुभ रंग: हरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button