Aaj Ka Rashifal 10 December 2022: आज वृषभ राशि को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ, देखिए अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 10 December 2022 राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक व व्यवसायिक के क्षेत्र में कुछ राशियों को प्रगति दिखाई देगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन।

आज पौष मास का दूसरा दिन है। इस महीने में भगवान सूर्य की उपासना को महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू धर्म में राशिफल का बहुत महत्व है। इनका आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के चाल से किया जाता है। आज 10 दिसंबर, 2022 शनिवार पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहेगा। साथ ही उन्हें आज कई मौके मिल सकते हैं। आज विक्रम संवत 2109 शके 1944 दक्षिणायन। आज पंचांग के अनुसार आज भद्रा रात्रि के 03:02 बजे से 11 दिसंबर को शाम 04:15 बजे तक रहेगा। राहुकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक और दिशाशूल पूर्व होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए शनिवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल

ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क दैनिक राशिफल

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

सिंह दैनिक राशिफल

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या दैनिक राशिफल

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य सफल होंगे।

तुला दैनिक राशिफल

भाई-बहन का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

धनु दैनिक राशिफल

व्यावसायिक योजना सफल होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

मकर दैनिक राशिफल

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। फिर भी मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया कार्य संपन्न होगा। मांगलिक या धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मीन दैनिक राशिफल

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button