Aaj Ka Rashifal 12 March 2023: इन राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला, पढ़िए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 March 2023: राशि के जरिए व्यक्ति का दिन और ग्रह कैसे रहने वाले है, जाना जा सकता है। दैनिक राशिफल से लेकर वार्षिक राशिफल तक व्यक्ति की जिंदगी के बारे में बताता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) होती है। ज्योतिष ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति: 12 मार्च, 2023 रविवार चैत्र मास कृष्ण पक्ष पंचमी का राशिफल।आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।आज का दिशाशूल: पश्चिम।आज का पर्व एवं त्योहार: रंग पंचमी।विशेष: मंगल मिथुन राशि में, शुक्र मेष में।

मेष: पारिवारिक समस्या आ सकती है अथवा अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: पिता या संतान के कारण तनाव मिल सकता हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण या विभागी परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। नए अनुबंध का प्रयास सार्थक होगा।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: वाहन चलातें समय सावधानी रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने की आशंका है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते है। चल या अचल संपत्ति के मामले में भी जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ: महिला अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button