छत्तीसगढ़ : युवती के साथ ‘लिव-इन’ रहते हुए नाबालिग को भगा ले गया युवक, अब जाना होगा जेल

गरियाबंद। गरियाबंद में नाबालिग लड़की से इश्क ने एक युवक को जेल पहुंचा दिया। युवक पड़ोसी गांव की लड़की को भगा कर ले गया था। उसे तलाश करती हुई पुलिस पहुंच गई। फिर पता चला कि दोनों के बीच अफेयर था। लड़की के नाबालिग होने के कारण युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खास बात यह है कि लड़का एक अन्य युवती के साथ 3 माह से लिव इन में भी रह रहा था। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देवभोग क्षेत्र के एक गांव में 22 अक्टूबर को नाटक का मंचन था। इसमें गांव के सभी लोग पहुंचे थे। इसी बीच गांव की 16 साल की एक लड़की गायब हो गई। नाटक खत्म हुआ तो उसकी तलाश शुरू हुई। नहीं मिली तो अगले दिन परिजनों ने थाने में FIR दर्ज करा दी। इसी बीच लड़की घर पहुंच गई। सूचना मिली तो पुलिस आ गई। पूछताछ में पता चला कि गांव बरबहली निवासी सोमनाथ यादव उसे जबरदस्ती ले गया था। लड़की ने पुलिस को बताया कि सोमनाथ ने 22 अक्टूबर की रात कॉल कर उसे गांव के बाहर बुलाया। वह मिलने पहुंची तो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वहां पहुंची तो पहले से एक अन्य लड़की मौजूद थी। उसे भी शादी का झांसा देकर भगा लाया था। इस पर किसी तरह नाबालिग वहां से भाग निकली और घर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने सोमनाथ के घर दबिश दी, पर मिला नहीं। अगले दिन रविवार को पुलिस को सोमनाथ के घर आने की जानकारी मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सोमनाथ ने बताया कि वह नाबालिग से प्यार करता है और शादी करना चाहता है। घर में जो युवती रह रही है, वह मामा की बेटी है। परिजन उस युवती से उसकी शादी कराना चाहते हैं। परिजनों की मर्जी से दोनों करीब तीन माह से बिना शादी किए पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। फिलहाल युवक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button