
Aaj Ka Rashifal, 6 March 2024: जॉब और बिजनेस में इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, 6 March 2024: मेष राशि (Today’s Aries Horoscope) आज के दिन सभी योजनाएं सफल रहेंगी। आपका कार्य होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार, शेयर मार्केट में जल्दबाजी ना करें। बुद्धि का प्रयोग करें। किस्मत का साथ मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश आराधना करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)
आज के दिन अभ्यास में रूचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। सुख शांति प्राप्त होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। निवेश करना लाभकारी रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव जी की पूजा करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: ऑरेंज
मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)
आज के दिन वाहन एवं मशीन के प्रयोग में सावधानी बरतें। निवेश में लाभ हो सकता है। सतर्कता बरतें नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। थकान व कमजोरी बनी रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें।
शुभ नंबर: 15, शुभ रंग: ब्लू
कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)
आज के दिन काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार व्यवसाय मिला जुला रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। व्यर्थ के कार्य करने से बचें। कोई भी डिसीजन लेने में जल्दबाजी न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान उपासना करें।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)
आज के दिन पुरानी बीमारी वापस आ सकती है। यात्रा से फायदा होगा। कारोबारियों को लाभ होगा। समय आपके फेवर में रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य उपासना करें।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: समुद्री
कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)
आज के दिन नवीन बस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपने कार्य से आप खुश रहेंगे। निवेश और नौकरी में लाभ होगा। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 65, शुभ रंग: पीला
तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)
आज के दिन धन व वाहन खरीद सकते हैं। निवेश में पैसा लगा सकते हैं। रोजगार में बहुत ही लाभ प्राप्त होंगा। कोई बड़ा काम होगा। जिसके कारण आप काफी खुश रहेंगे। परिवार का सहयोग बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान उपासना करें।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग: हल्का काला
वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)
आज के दिन राजकीय सम्मान प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आलस्य ज्यादा रहेगी। अपने मनपसंद व्यक्ति के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए के लिए शिव आराधना करें।
लकी नंबर: 52, शुभ रंग: बैंगनी
धनु राशि ( Today’s Sagittarius Horoscope)
आज के दिन रचनात्मक कार्य में लगे रहेंगे। किसी आंदोलन में भाग ले सकते हैं। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। बुरे लोगों का साथ करने से बचें। क्रोध आपका बढ़ सकता है। स्वास्थ का अपने ध्यान रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करें।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग: नीला
मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)
आज के दिन समय पर आपका पैसा नहीं मिलेगा, जिससे आपको टेंशन होगी। व्यापार- व्यवसाय में दिक्कत हो सकती है। लव लाइफ में प्रॉब्लम सॉल्व होगी। यात्रा का लाभ मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी की उपासना करें।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: आसमानी
कुम्भ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)
आज के दिन पुराने दोस्तों से हेल्थ प्राप्त होगी। सुख समाचार प्राप्त होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज के दिन कोई भी कार्य प्रारंभ ना करें। लंबी यात्रा के योग हैं। व्यापार से लाभ मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान उपासना करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: काला
मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)
Aaj Ka Rashifal, 6 March 2024 : आज के दिन समाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर- बाहर लोग सम्मान करेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में आराम रहेगा। पारिवारिक टेंशन हो सकती है। आलस्य न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: हल्का लाल