छत्तीसगढ़

CG News : डिप्टी कलेक्टर के चैंबर में लगी भीषण आग, चारों तरफ मची हड़कंप

CG News : कोरबा। कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चैंबर में भीषण आग लगी है. आगजनी की घटना से कलेक्ट्रट परिसर में हड़कप मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस भीषण आग में दफ्तर में रखी कुर्सी, टेबल के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए.

Also Read: अध्यक्ष प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने लिया संकल्प, पूरा होगा अधिवक्ता साथियों के स्वयं के आशियाने का सपना, बच्चों की उत्तम शिक्षा समेत उपलब्ध कराएंगे बुनियादी सुविधाएं…

CG News : बताया जा रहा है कि सुबह ऑफिस खुलने के दौरान आगजनी घटना घटी. डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चैंबर में लगी भीषण आग में रखे अहम दस्तावेज समेत कुर्सी और टेबल जलकर खाक हो गए. आफिस के चैंबर में लगे एस सी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह घटना घटी है.

Show More
Back to top button