Aaj Ka Rashifal : कर्क, कन्या और तुला राशि वालों को मिलेगा भूमि या भवन से लाभ, इनको मिल सकती है गुड न्यूज

Aaj Ka Rashifal : मेष राशि (Today’s Aries Horoscope) आज के दिन कोई नया प्लान बनेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मकान व वाहन क्रय करने के संबंध में बातचीत होगी। संतान संबंधी टेंशन बनी रहेगी। ईश्वर के प्रति आस्था एवं विश्वास बना रहेगा।

लकी नंबर: 82, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)
आज के दिन यात्रा में सावधानी बरतें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में हानि हो सकती है। स्वास्थ्य की दिक्कत हो सकती है। बातचीत व्यवहार निर्णय गुप्त रूप से करें। प्रॉपर्टी में विवाद हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग: चैती

मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)
आज के दिन पूजा पाठ में मन लगा रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य के विषय में चिंतन करेंगे। घर व बाहर टेंशन रहेगी। व्यापार से फायदा होगा। योजनाओं में अच्छे समय का सदुपयोग करें। कार्यों में तरक्की हो सकती है।
शुभ नंबर: 28, शुभ रंग: हरा

कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)
आज के दिन व्यवसाय के विषय में सोचेंगे। क्रोध व उत्तेजना से बचकर रहें। सोचे हुए कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। इसलिए वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। गुस्सा ज्यादा ना करें।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग: हल्का लाल

सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)
आज के दिन बुरे लोगों की संगति ना करें। खर्च के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार में हानि होने से आर्थिक दिक्कत होगी। धर्म कर्म में मन लगाएं। निवास संबंधी समस्या का समाधान किसी के माध्यम से जरूर मिलेगा।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग: काला

कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)
आज घर के सदस्यों पर पैसा ज्यादा खर्च होगा। भूमि या भवन संबंधी विचार विमर्श कर सकते हैं। व्यापारियों को फायदे की स्थिति बनेगी। आशा निराशा की स्थिति में मन को संभाल कर रखें। दिन लगभग सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 98, शुभ रंग: पीला

तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)
आज के दिन वैवाहिक प्रस्ताव की चर्चा हो सकती है। बिजनेस ठीक चलेगा। आर्थिक लाभ किसी के माध्यम से हो सकता है। सभी पर विश्वास बनाए रखें। मित्रों से दिक्कत हो सकती है। सम्मान में कमी आ सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बली को लाल सिंदूर जरूर चढ़ाएं।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)
आज के दिन पार्टी व पिकनिक का आनंद आप घर पर ही लेंगे। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। बिजनेस के सिलसिले में मंथन करना ठीक रहेगा। परिवार के लोगों से टेंशन हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ के बारे में सोच सकते हैं।
लकी नंबर: 85, शुभ रंग: समुद्री

धनु राशि (Today’s Sagittarius Horoscope)
आज के दिन तनाव का माहौल बना रहेगा। व्यर्थ के बाद विवाद न करें। लाभ की स्थिति बन सकती है। काम धंधे की चिंता आपको सताएगी। परिवार में कलह क्लेश हो सकता है। जिसमें सावधानी बरतें। दिन सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)
आज के दिन किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आपके प्रयास में आगे सफलता मिलेगी। विभिन्न माध्यमों से धन लाभ होने के योग हैं। जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग: नारंगी

कुम्भ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)
आज के दिन पुराने साथियों से मुलाकात होगी। कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। दूसरों के झगड़ों का समाधान आप करेंगे। अध्यात्म और विज्ञान में रस बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य के संबंध में चर्चा होगी। वैदिक रीति रिवाज से कार्य करेंगे।
लकी नंबर: 65, शुभ रंग: हरा

मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)
Aaj Ka Rashifal : आज के दिन आराम की स्थिति बनी रहेगी। वाहन नियंत्रण रख कर चलाएं। आर्थिक उन्नति संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने से लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: कत्थई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button