
Aaj Ka Rashifal : नवरात्रि के चौथे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी माता की कृपा, इनको रहना होगा सावधान
Aaj Ka Rashifal : मेष राशि (Today’s Aries Horoscope) आज के दिन किसी पावरफुल व्यक्ति से हेल्प प्राप्त होगी। पूजा पाठ में मन लगा रहेगा। तीर्थ दर्शन करने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ क्वालिटी समय बीतेगा। पारिवारिक सुख शांत बनी रहेगी। जल्दबाजी करने से हानि होगी।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: गुलाबी
वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)
आज के दिन व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। व्रत के बाद विवाद से बचें। काम में मन लगाने का प्रयास करें। किसी व्यक्ति के कहने पर कोई भी कार्य न करें। पारिवारिक हेल्प बनी रहेगी।
लकी नंबर: 43, शुभ रंग: पीला
मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)
आज के दिन घर परिवार में टेंशन बनी रहेगी। किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे आध्यात्मिक उन्नति होगी। घर परिवार में हैप्पीनेस बनी रहेगी। भाइयों से मतभेद दूर हो सकते हैं। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला
कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)
आज के दिन किसी भी वस्तु के लेनदेन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से गुस्सा आएगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। माता के मंदिर में दर्शन आज जरूर करें।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग: हल्का गुलाबी
सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)
आज के दिन रचनात्मक कार्य आपके सफल होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिससे आपको लाभ होगा। मनपसंद भोजन घर में मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। घर बाहर खुशियां मिलेंगी।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग: नारंगी
कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)
आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कार्य सफल होंगे। आय में कमी रह सकती है। नेगेटिव एनर्जी ज्यादा रहेगी। अनावश्यक परेशानी आपको हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर के फीलिंग का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग: पीला
तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)
आज के दिन सामाजिक सार्वजनिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की हेल्प आप करेंगे, जिससे आपको मान प्रतिष्ठा मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। घर बाहर टेंशन बनी रहेगी। व्यर्थ की झंझटों से दूरी बनाकर रखें।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग: नारंगी
वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)
आज के दिन कोई सूचना आपको ऊर्जा से भर देगी। कोई नया कार्य करने के बारे में सोचेंगे। भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। दिन भर भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। अपने कार्य में बुद्धि का ज्यादा प्रयोग करें।
लकी नंबर: 85, शुभ रंग: पर्पल
धनु राशि ( Today’s Sagittarius Horoscope)
आज के दिन यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज उपहार किसी से आपको मिलेगा। व्यावसायिक साझेदारी में समस्या उत्पन्न हो सकती है। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों में ज्यादा समय ना दें।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: हल्का पीला
मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)
आज के दिन कोई व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है। पुराने रोग में खर्च होगा। पैसे के लेनदेन में जल्दबाजी न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय अभी नहीं है। कार्यों को अनावश्यक न करें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: नारंगी
कुम्भ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)
आज के दिन लोग आपके काम निकालने का प्रयास करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। मित्रों के साथ बिहेव ठीक रखें। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनेगी। कुछ दिनों तक लक का साथ आपको नहीं मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर की बात को मानें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हरा
मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)
Aaj Ka Rashifal : आज घर परिवार के साथ आरामदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, नहीं तो हानि होगी। शारीरिक कमजोरी व थकान महसूस हो सकती है।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग: कत्थई