Paris Olympics 2024 में महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था लेकिन 7 अगस्त को उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस निर्णय के साथ भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक से बाहर हो गईं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विनेश फोगाट को ढांढस बंधाया।
पदक और पद से ऊपर तुम हमारी चैंपियन हो विनेश – डॉ रमन सिंह
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि आज #OlympicGames की कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम चरण में भारत की खिलाड़ी #विनेश_फोगाट का महज़ कुछ ग्राम वजन की वजह से बाहर होना अत्यंत दुःखद है। इस परिस्थिति में भारत की बेटी विनेश फोगाट के साथ पूरा देश खड़ा हुआ है, हमें आप पर गर्व है।