Accident : देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर ही गई जान

दुर्ग। Accident : बीते देर रात शिवनाथ नदी ब्रिज पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ हैं। जिसमें स्कूटर सवार पति पत्नी की मौत हो गई। शादी के कार्यक्रम से दोनों पति-पत्नी राजनांदगांव से दुर्ग की ओर स्कूटर में आ रहे थे। तभी देर रात शिवनाथ नदी ब्रिज के ऊपर एक कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए।

[img-slider id="274450"]

मृतक का नाम ज्ञानचंद और वंदना बताया जा रहा है। ज्ञानचंद दुर्ग के पोलसायपारा के रहने वाले थे। ज्ञानचंद लेखवानी अपनी पत्नी वंदना लेखवानी के साथ स्कूटर से राजनांदगांव गए थे। शादी के कार्यक्रम से दोनों पति-पत्नी राजनांदगांव से दुर्ग की ओर स्कूटर में आ रहे थे। ज्ञानचंद लेखवानी दुर्ग में जूते चप्पल की दुकान चलाते थे।

उनके दो लड़के और एक लड़की है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक रात 12.30 बजे के करीब जैसे ही वो लोग शिवनाथ ब्रिज के ऊपर पहुंचे एक कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति पत्नी 300 मीटर तक घिसटते चले गए और ब्रिज के साइड वाल से टकरा गए। वहां से जा रहे लोग जब तक पहुंचे कार सवार वहां से कार छोड़कर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button