शिवरीनारायण मेले में हादसा: आकाश झूले से गिरीं दो युवतियां, अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चांपा । जिले के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आकाश झूले में अचानक हुए हादसे के कारण दो लड़कियां नीचे गिर गईं। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोपाल एंबुलेंस सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवतियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान चन्द्रकांता कश्यप (15 वर्ष) और भूमिका कश्यप (21 वर्ष) निवासी ग्राम मलदा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि झूला संचालन के दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों नीचे गिर गईं। फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है। डॉक्टरों द्वारा उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

घटना के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की तकनीकी जांच को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button