खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे टूटा, 8 लोग घायल; एक महिला की मौत

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर अचानक तार टूटने के कारण नीचे गिर गया। रोपवे में आने-जाने वाले दोनों तरफ से कुल 13 लोग सवार थे।

खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा रोपवे अचानक टूट गया। इस हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में एक महिला की मौत की खबर है।

यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर अचानक तार टूटने के कारण नीचे गिर गया। आने और जाने के दोनों रोपवे में करीब 13 लोग सवार थे। तार टूटने की इस घटना ने रोपवे के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं ।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों में से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है। जिन आठ लोगों को चोटें आई हैं, उनमें से पांच की स्थिति चिंताजनक है।

खल्लारी माता का मंदिर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और यह करीब 4 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button