रायगढ़ नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर हलचल तेज, संभावित नामों की सूची सामने

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यालय द्वारा हाल ही में एल्डरमैन पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें करीब 250 से 300 आवेदन प्राप्त हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक, इन आवेदनों में से 12 नामों की एक संभावित सूची तैयार की गई है, जिसमें से आठ नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है। आने वाले समय में इन्हीं नामों में से नगर निगम रायगढ़ को एल्डरमैन मिल सकते हैं।

संभावित नामों की सूची

  • मनोज शर्मा
  • प्रवीण द्विवेदी
  • मनीष गांधी
  • ज्ञानेश्वर सिंह गौतम
  • संजय जगवानी
  • पप्पू लैलूंगा
  • दिनेश मिश्रा
  • मुकेश जैन
  • गणेश अग्रवाल
  • ऐस अग्रवाल
  • शशिकांत शर्मा
  • प्रदीप श्रृंगी

महिला प्रतिनिधित्व पर भी चर्चा

जानकारी के अनुसार, एल्डरमैन में महिला प्रतिनिधित्व को भी शामिल करने की योजना थी। इस क्रम में दुर्गा देवांगन का नाम प्रमुख रूप से चर्चा में था, लेकिन उन्हें प्रदेश स्तर पर पार्टी पदाधिकारी बनाए जाने के बाद अब अन्य महिला नामों पर विचार किया जा सकता है।

जल्द हो सकता है अंतिम फैसला

पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन स्तर पर विचार-विमर्श जारी है और जल्द ही अंतिम सूची जारी की जा सकती है। इस नियुक्ति से नगर निगम की कार्यप्रणाली और राजनीतिक संतुलन पर भी असर देखने को मिलेगा।

Back to top button