
प्रशासन आपके द्वार अभियान में तेजी अब शिविरों में सीधे सुनी जाएगी जनता की समस्याएं और मौके पर समाधान की पहल
आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन की सक्रिय पहल
रायगढ़ 24 मार्च 2026। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार अभियान के अंतर्गत विशेष जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान सीधे उनके क्षेत्र में उपलब्ध कराना है।
संशोधित कार्यक्रम के तहत तय तिथियों में तीन प्रमुख स्थानों पर होंगे शिविर
जिला प्रशासन द्वारा जारी नवीन कार्यक्रम के अनुसार 02 अप्रैल को लैलूंगा 04 अप्रैल को घरघोड़ा और 09 अप्रैल को खरसिया में शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर संबंधित तहसील मुख्यालय परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। पूर्व निर्धारित तिथियों में आवश्यक संशोधन कर यह नया कार्यक्रम लागू किया गया है।
एक ही मंच पर प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी से मौके पर समाधान की मजबूत व्यवस्था
इन शिविरों में आम नागरिक अपनी शिकायतें मांगें आवेदन और अन्य प्रकरण सीधे जिला प्रशासन तथा संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रत्येक शिविर में जिला स्तरीय अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है ताकि अधिकतम मामलों का निराकरण स्थल पर ही किया जा सके।
कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश केवल आवेदन नहीं बल्कि समाधान को प्राथमिकता दी जाए
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों के आयोजन और आवेदन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि शिविर स्थल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी आवेदकों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
समय सीमा तय कर लंबित मामलों का भी किया जाएगा व्यवस्थित निराकरण
जिन मामलों का समाधान उसी दिन संभव नहीं हो पाएगा उनके लिए समय सीमा निर्धारित कर आवेदकों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं बल्कि अधिकतम प्रकरणों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है।
जनता को राहत और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
यह पहल आम नागरिकों को राहत प्रदान करने के साथ साथ प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को भी मजबूत करेगी। इससे लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रशासन की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
