3 हार के बाद न्यूज़ीलैंड का बड़ा फैसला, 2 खिलाड़ी बाहर, वर्ल्ड कप स्टार्स की टीम में वापसी

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार तीन करारी हार झेलने के बाद न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने चौथे टी20 मुकाबले से पहले अपने स्क्वॉड में अहम बदलाव किए हैं। कीवी टीम ने युवा तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क और ओपनर टिम रॉबिन्सन को भारत दौरे से रिलीज कर दिया है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम:

[img-slider id="274450"]

24 वर्षीय क्रिस्टियन क्लार्क ने नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने चार ओवर में 40 रन खर्च कर एक विकेट जरूर लिया, लेकिन वह भारतीय बल्लेबाजों पर कोई खास दबाव नहीं बना सके। वहीं ओपनर टिम रॉबिन्सन ने 15 गेंदों पर 21 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। यह मुकाबला न्यूज़ीलैंड को 48 रन से हारना पड़ा था।

अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी:
इन दोनों खिलाड़ियों की जगह पहले ही टिम सिफर्ट और अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी को स्क्वॉड में शामिल किया जा चुका था। अब वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए न्यूज़ीलैंड के लिए राहत की खबर यह है कि ऑलराउंडर जेम्स नीशम और एक्सप्रेस पेसर लॉकी फर्ग्यूसन टीम कैंप से जुड़ चुके हैं। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को भारत दौरे पर मौजूद टी20 स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सिफर्ट टीम कैंप में शामिल हो चुके हैं। वहीं फिन एलन गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में टीम से जुड़ेंगे।”

सीरीज में करारी हार:
इस सीरीज में न्यूज़ीलैंड को भारत के हाथों बेहद बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे टी20 में भारत ने 209 रन का लक्ष्य 16 ओवर से पहले हासिल कर लिया, जो टी20 इतिहास के सबसे तेज़ 200+ रन चेज़ में शामिल है। गुवाहाटी टी20 में भारत ने 154 रन का लक्ष्य महज 10 ओवर में हासिल कर लिया था, जो 60 गेंदों के भीतर दूसरा सबसे तेज़ 150+ रन चेज़ है।

आगे की रणनीति:
अब न्यूज़ीलैंड की नजर बचे हुए मुकाबलों में सम्मान बचाने और आगामी वर्ल्ड कप से पहले सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन तलाशने पर होगी। अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से टीम को संतुलन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

न्यूज़ीलैंड की अपडेटेड T20 टीम:
मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, जैकब डफी,  काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल, फिन एलन (सिर्फ 5वां T20)बेवन जैकब्स,जेम्स नीशम.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button