कलेक्टर ने किया वनोपज एवं हर्बल उत्पाद केन्द्र, संजीवनी का निरीक्षण…. केन्द्र में प्रतिदिन होने वाले विक्रय के संबंध में ली जानकारी

जशपुरनगर 18 दिसम्बर 2020/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने जशपुर के आज लघु वनोपज एवं हर्बल उत्पाद केन्द्र, संजीवनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री कृष्ण जाधव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने केन्द्र का मुआयना करते हुए रखे वनोपज, हर्बल उत्पादो का अवलोकन किया। उन्होनें उत्पादों में मूल्य प्रदर्शित करने एवं उनके सेवन के संबंध में जानकारी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। उन्होंने केन्द्र में प्रतिदिन होने वाले विक्रय के संबंध में जानकारी ली। केन्द्र में कार्यरत महिलाओं द्वारा कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन लगभग 11-12 हजार रूपए उत्पादों के विक्रय उनके द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर ने उन्हें ऐसी मेहनत करते रहने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button