Ajab-Gajab : पुलिस ने बंद कराई DJ, तो थाने में ही धरने पर बैठ गए दूल्हा-दुल्हन, लगाए ये आरोप…
रतलाम :
शादी समारोह में मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों पुलिस जवानों ने पहले तो डीजे को लेकर विवाद किया और उसके बाद महिलाओं से अभद्रता की, इससे नाराज दूल्हा-दुल्हन सहित तमाम लोग जीआरपी थाने पहुंचे, फिर वहां से औद्योगिक थाने गए। देर रात तक दूल्हा-दुल्हन सहित तमाम लोग धरने पर बैठे रहे और वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही वे लोग मौके से विवाह घर को लौटे।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने मीडिया को बताया है कि हनुमान जयंती के मौके पर पुलिस दल हर तरफ गश्त कर रहे थे और औद्योगिक क्षेत्र में डीजे की आवाज तेज होने पर उसे बंद कराने यह जवान पहुंचे थे, पीड़ित पक्ष की शिकायत लिखित पर ले गई ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।



