Akshaya Tritiya 2022 Muhurat: अक्षय तृतीया आज, जानिए ,खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Akshaya Tritiya 2022 Muhurat and Puja Vidhi: सोना-चांदी की खरीदारी के लिए साल का सबसे अच्छा दिन अक्षय तृतीया  को माना जाता है। आज (3 मई 2022), मंगलवार को अक्षय तृतीया का पर्व है जिसका हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इसे अतकी भी बोलते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने सुख-समृद्धि बढ़ती है। माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से साल भर धन की कमी नहीं रहती। अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है। तो आइए जानते हैं अक्षय तृतीया का शॉपिंग/खरीदारी मुहूर्त एवं पूजा विधि-

[img-slider id="274450"]

अक्षय तृतीया तिथि एवं मुहूर्त:
3 मई 2022 – अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया तिथि – 3 मई को सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 4 मई को सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक।

अक्षय तृतीया शॉपिंग मुहूर्त: पूरे दिन शुभ मुहूर्त है।

अक्षय तृतीया पूजा विधि:
इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। स्नान करने के बाद साफ स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। इस पावन दिन माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा का विशेष महत्व होता है।  भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को भोग अवश्य लगाएं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आरती करें। इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button