
रायगढ़ :मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अनर्गत गणेश तालाब समृद्धि परिसर के छत के ऊपर की बताई जा रही है जहाँ एक युवक द्रारा रात के समय, छत पर शराब पीकर बैठा युवक संतुलन खो बैठा और करीब 10 फीट ऊपर से सीधे परिसर के पीछे नाली में गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी और पुलिस कार्रवाई
मृतक की पहचान अबिनाश शर्मा, निवासी सरनगढ़, वर्तमान में चादमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाली से बाहर निकाला गया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



