11th March 2026
देश विदेश की

Alert! कंगाल होने से बचना है तो Chrome में ऑन कर लें यह Settings, हैकर्स भी रह जाएंगे हैरान

इंटरनेट ब्राउंजिंग के लिए बड़ी संख्या में यूजर्स गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि गूगल क्रोम पर आपको हैकर्स से सुरक्षित रखने के लिए एक सेफ ब्राउजिंग मोड (Safe Browsing Mode) दिया जाता है। इसके बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी है। यह फीचर आपकी वेब ब्राउजिंग पर सिक्यॉरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर लगा देता है। इस फीचर को आप क्रोम की सेटिंग्स में जरा सा बदलाव करके शुरू कर सकते हैं।

क्या है सेफ ब्राउजिंग मोड
सेफ ब्राउजिंग मोड शुरू करने के बाद ब्राउजर उन सभी साइट्स को खतरनाक URLs की लिस्ट में चेक करता है, जिन्हें आप विजिट करेंगे। यह खतरनाक साइटों को पहचानने के लिए अतिरिक्त प्रोटेक्शन को भी चालू करता है। डिफ़ॉल्ट रूप से, यह चेक करता है कि आपके ईमेल एड्रेस और पासवर्ड किसी डेटा लीक में तो शामिल नहीं है। इस संबंध में आपको अलर्ट भी भेजा जाता है।

गूगल की मानें तो जो यूजर्स क्रोम के एडवांस सेफ ब्राउज़िंग मोड को इनेबल करते हैं, उनके हैकर्स का शिकार बनने की संभावना औसतन 35 प्रतिशत कम है। इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ डेस्कटॉप वर्जन और Android वर्जन पर किया जा सकता है। गूगल ने फिलहाल iPhone और iPad के लिए यह मोड शुरू नहीं किया है। जानिए इसे कैसे इनेबल करना है।

Google के सेफ ब्राउज़िंग मोड को कैसे इनेबल करें?

1. Google Chrome खोलें और ऊपरी दाएं कोने में थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें।

2. पहले Settings, फिर Security and privacy और बाद में Security ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. यहां आपको तीन विकल्प दिखेंगे: Enhanced protection, Standard protection, और No protection

4. Enhanced protection पर टैप करें और यह इनेबल हो जाएगा। अब आप सुरक्षित रूप से ब्राउज़ कर सकते हैं।

Related posts

अब 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, भारत बायोटेक को DGCI ने दी इंमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

ADMIN DESK

Virat Kohli की वजह से हुआ था Rohit Sharma का ब्रेकअप, देखें हिटमैन की Ex-Girlfriend की तस्वीरें

ADMIN DESK

Indian Railways: अब कार से नहीं, रेल से ले जाइये बारात, ये है बुकिंग का तरीका

ADMIN DESK

Leave a Comment