हेल्थ

बिना पानी के ही निगल लेते हैं दवाई तो अभी हो जाएं सतर्क

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अक्सर आप सभी ने देखा होगा कि लोग जल्दबाजी में दवाएं बिना पानी ही निगल लेते हैं। हालाँकि ये आपके शरीर के लिये बहुत अधिक नुकसानदेह है। जी हाँ और यह बात हाल ही में हुए एक रिसर्च से साबित हुआ है। रिसर्च में सामने आया है कि अगर आप बिना पानी के टैबलेट लेते हैं तो आपको कई ऐसी बीमारियां हो सकती है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जी दरअसल हाल ही में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि जब कोई व्यक्ति बिना पानी के दवा लेता है तो उसकी आहार नली को नुकसान पहुंच सकता है।

आप सभी को बता दें, आहार नली हमारे मुंह से पेट को जोड़ती है। जिसकी वजह से कोई भी चीज मुंह से होकर हमारे पेट में पहुंचती है। वहीं हाल ही में हुई रिसर्च में यह पता चला है कि पानी के बिना कोई दवा लेने से वो आहार नली में चिपक सकती है और इसकी वजह से व्यक्ति को इंफेक्शन या जलन महसूस हो सकती है। जी हाँ और यह परेशानी बाद में बढ़कर सीने में दर्द और जलन भी पैदा कर सकती है। आप सभी को हम यह भी बता दें, आपकी टेबलेट का साइज तय करता है कि आपको कितनी परेशानी महसूस होने वाली है। केवल यही नहीं बल्कि इसकी वजह से आपको अंदरूनी ब्लीडिंग तक हो सकती है।

जी दरअसल बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि बिना पानी के टेबलेट लेने की आदत आपको अल्सर तक का मरीज बना सकती है। टर्किश जर्नल ऑफ गेस्ट्रोएंथ्रोलॉजी की एक रिसर्च के अनुसार विटामिन-सी की टेबलेट आसानी से चबाई जा सकती है, हालाँकि बावजूद इसके उसे भी पानी के साथ ही लेना चाहिए।टेबलेट लेते समय हमेशा ध्यान रखें कि कम से कम एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button