विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर जोब में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

वनों के संरक्षण हेतु समाज में सकारात्मक सोच आवश्यक – वन क्षेत्रपाल सिन्हा

छुरिया । वन मंडल राजनांदगांव के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बागनदी के ग्राम जोब में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन मंडल राजनांदगांव, वन परिक्षेत्र बागनदी, जलवायु परिवर्तन विभाग, ग्रामवासी एवं सेल परिवार हाई स्कूल जोब के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में आर्द्रभूमि संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इसके पश्चात आर्द्रभूमि के उद्देश्य, महत्व एवं संरक्षण की आवश्यकता पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों में पर्यावरण चेतना विकसित करने के उद्देश्य से निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 17-17 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को सर्पाहार भी वितरित किया गया। इसके पश्चात वेटलैंड क्षेत्र का भ्रमण कर परिक्षेत्र अधिकारी बागनदी द्वारा वेटलैंड को स्वच्छ रखने एवं संरक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया

निबंध प्रतियोगिता में भारती मंडावी (कक्षा 9वीं) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकिचित्रकला प्रतियोगिता में कु. भवानी प्रथम रहीं।द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में लालिमा निषाद, जास्मिन कोर्राम तथा चित्रकला में कुमारी नागेश्वरी (कक्षा 7वीं) एवं कुमारी पूर्वी निषाद (कक्षा 7वीं) शामिल रहीं। विजेताओं को वन क्षेत्रपाल श्री हरि सूरजबली सिन्हा, भूतपूर्व सरपंच जानकी शरण श्रीवास्तव एवं संकुल समन्वयक वेदराम पटेल द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर हाई स्कूल जोब के विद्यार्थियों द्वारा बैंड-बाजे के साथ रैली भी निकाली गई, जिसे क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन क्षेत्रपाल श्री हरि सूरजबली सिन्हा ने कहा कि“वन बचेंगे तो जीवन बचेगा। जंगल हमारी जिम्मेदारी हैं। अधिकांश वनाग्नि मानवजनित गतिविधियों जैसे कृषि अवशेष जलाना, जलती सिगरेट फेंकना आदि से होती है, जिससे जंगल, वन्यजीवों का आवास और उपजाऊ मिट्टी नष्ट हो जाती है। वनों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण एवं वनों को आग से बचाने का मजबूत संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button