रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 11 फरवरी को सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।
बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रूपरेखा, महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों और कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा सहित अन्य प्रमुख विभागों के एजेंडा बैठक में रखे जाएंगे।
कैबिनेट बैठक में राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर निर्णय प्रक्रिया को गति मिल सकती है।
11 फरवरी को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक
Leave a review
Leave a review


