पटाखा लाइसेंस के लिए आवेदन 24 सितंबर तक

बिलासुपर ।  दीपावली पर्व के लिए अस्थायी पटाखा लायसेंस के नवीनऔर नवीनीकरण आवेदन पत्र के लिए 04 सितंबर से 24 सितंबर तक अवधि निर्धारित की गयी है। एडीएम आर ए कुरुवंशी ने बताया कि तद्नुसार आवेदक, अस्थायी पटाखा लायसेंस के नवीन एवं पूर्व से जारी लायसेंस के नवीकरण के आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियत तिथि तक जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात् आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

Share This Article
Leave a review