छत्तीसगढ़न्यूज़

राज्य स्तरीय चित्रकला स्पर्धा में अर्शिता व अंकिता का चयन हुआ

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी के दो विद्यार्थी कक्षा 5वीं की अर्शिता सिंह एवं 6वीं की अंकित शर्मा ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पदर्शन किया। यह आयोजन पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, कुम्हारी छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया था। जिसमें राज्य से ग्रुप-ए में 50 सर्वश्रेष्ठ बच्चों का चयन किया गया।

इसमें स्वामी आत्मानंद के दो विद्यार्थियों का चयन किया गया है। दोनों विद्यार्थियों ने ऊर्जा का संरक्षण, पर्यावरण का अनुरक्षण विषय पर चित्रकला का प्रदर्शन किया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्था के प्राचार्य डॉ. डीके उपाध्याय एवं संकुल समन्वयक शंभू सिंह ने संस्था में इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। दोनों बच्चों का मार्गदर्शन शिक्षिका निधि पांडे ने किया था।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button