छत्तीसगढ़

6 और ट्रेनें रद्द : बिलासपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा इस काम का असर

बिलासपुर। बिलासपुर से होकर जाने वाली हावड़ा-मुंबई रूट की 6 ट्रेनें शनिवार से रद्द कर दी गई हैं। जिसके चलते यात्रियों को भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन में भटकना पड़ रहा है। इससे पहले ही रेलवे ने कोयला लदान में तेजी लाने के लिए छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली तकरीबन 36 ट्रेनों को 25 मई तक रद्द किया है। ऐसे में यात्रियों को कई तरह के मुशकिलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, खड़गपुर रेलवे स्टेशन में विस्तार का काम चल रहा है। यहां दोहरी लाइन को अब तीसरी लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे स्टेशन में ब्लॉक लेकर काम कराया जाएगा। लिहाजा, 20 से 22 मई तक ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हावड़ा, हावड़ा-अहमदाबाद, सांतरागाछी-पोरबंदर, उदयपुर-शालीमार, शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया है। ब्लॉक की वजह से कुछ गाड़ियों के परिचालन में भी विलंब हो रहा है। इसके चलते यात्रियों को रेलवे स्टेशन में चिलचिलाती धूप में ट्रेनों के इंतजार में भटकना पड़ रहा है। सिरडी से चलने वाली सांईनगर शिरडी-हावडा एक्सप्रेस चार घंटे देरी से रवाना हुई। इसके चलते इस गाड़ी के पांच घंटे विलंब से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पुणे से चलने वाली पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस भी पांच घंटे देरी से चल रही है।

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button