देश विदेश

अयोध्या में सड़क हादसे में घायल हुए BJP विधायक चंद्रभानु पासवान, डंपर ने कार को मारी टक्कर

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर से भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान सोमवार, 16 नवंबर की रात सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी फॉर्च्यूनर कार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र में महावां चौराहे के पास एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक के सिर और हाथ में चोट आई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

भरतकुंड महोत्सव में जा रहे थे विधायक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक अपने क्षेत्र अमानीगंज से भरतकुंड महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब नौ बजे उनकी कार को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के समय विधायक आगे की सीट पर बैठे थे। कार चालक और सुरक्षा कर्मी सुरक्षित बताए गए हैं।

जिला अस्पताल में कराया गया उपचार

घटना के बाद विधायक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया और सिर में लगी चोट पर टांके लगाए। प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। विधायक का सीटी स्कैन कराया गया। शुरुआती चिकित्सकीय जांच में बाहरी चोट की जानकारी सामने आई और डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा।

डंपर चालक को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल डंपर को चालक सहित बीकापुर क्षेत्र में पकड़ लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button