अयोध्या: सरयू किनारे महायज्ञ स्थल पर आग, समय रहते काबू

हजारों श्रद्धालु हुए थे शामिल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यज्ञ स्थल पर 1,251 हवन कुंड बनाए गए थे और अंतिम दिन 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अधिकांश लोग जा चुके थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

खाली पंडाल में लगी आग, बड़ा हादसा टला
अयोध्या में सरयू नदी के पास स्थित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल पर अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय यज्ञ समाप्त हो चुका था और पंडाल खाली था, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दमकल की तत्परता से आग पर पाया गया काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को तेजी से नियंत्रित कर लिया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

डीएम ने दी जानकारी
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सरयू किनारे महायज्ञ का आयोजन किया गया था। आग की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि, पशुहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ है।

दोपहर में लगी आग, पंडाल जलकर राख
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे आग लगी, जिसने करीब एक एकड़ में फैले कपड़े के पंडाल को कुछ ही मिनटों में जला दिया।

संभावित कारण: नारियल फोड़ने से निकली चिंगारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनुष्ठान के बाद नारियल फोड़ते समय निकली चिंगारी से पंडाल में आग लग सकती है।

Back to top button