Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में पर्ची निकलते ही महिला की मौत, पति ने किया ये बड़ा खुलासा, बोला- रोज़-रोज़…

विवादों में घिरने के बाद भी बागेश्वर धाम में भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन लाखों लोगों की आस्था के इस केंद्र में एक बीमार महिला की मौत हो गई। महिला का नाम नीलम देवी था। जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली थी।

महिला के पति का कहना है कि वह बीमार थी। रोज परिक्रमा लगा रहे थे, लेकिन बीच-बीच में उसकी तबीयत खराब हो जाती थी, कल भी तबियत खराब हो गई। संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे, डॉक्टर अचंभित थे कि वह कैसे चल रही है। वह आराम से खा रही थी और घूम रही थी।

अर्जी लेकर पहुंचते है लोग-

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में काफी संख्या में लोग अर्जी लेकर पहुंचते हैं। इसी के साथ ये बीमार महिला भी अपनी अर्जी लगाने के लिए पहुंची। अर्जी के लिए नंबर आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अचानक उसकी तबियत खराब हो गई।

नीलम देवी के परिजनों का कहना है कि सुबह उसकी तबीयत ठीक थी। बागेश्वर धाम में सबकी तकलीफ दूर होने की बात सुनकर वे भी अपनी अर्जी लगाने के लिए नीलम देवी को साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह पंडाल में खाना भी खाया था, लेकिन शाम होते-होते अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद नीलम देवी की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button