कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया, राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने पूर्व दिल्ली मंत्री और वरिष्ठ दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का नया एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है। वे अविनाश पांडे की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

राजेंद्र पाल गौतम वर्तमान में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष भी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला उत्तर प्रदेश में दलित वर्ग के बीच संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि आगामी चुनावों से पहले संगठनात्मक बदलाव के जरिए पार्टी की चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी और राज्य में जनाधार मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Back to top button