Balod News: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत
Balod News: बालोद. गुरुर थाना क्षेत्र करकाभाट के पास एक दुर्घटना हो गई. जिसमें हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में एक नर्रा तो दूसरा जमरुवा गांव का रहने वाले है. जो ड्राइवरी का काम करता है. जो कि ट्रक खड़ा करके अपने घर लौट रहा था. इस बीच ये हादसा हो गया.
[img-slider id="274450"]
जानकारी के मुताबिक दोनों शख्स बाइक से धमतरी से बालोद की ओर आ रहे थे. जहां बालोद से धमतरी जा रही हाइवा ने दोनों को ठोकर मार दी.
Balod News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने हाईवे को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. दोनों मृतक ड्राइवर का काम करते थे. जिसमें एक की भूपेंद कुमार और दूसरे की भुनेश्वर कुमार के रूप में पहचान हुई है.



