छत्तीसगढ़न्यूज़

CG में भीषण सड़क हादसा… 3 लोगों की मौत: 2 बाइक में जबरदस्त टक्कर, तीनों की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसा नगरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वे अभी धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गौठान के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

विपरीत दिशा से आ रहा था दूसरे बाइक वाला युवक

बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर निवासी कोशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहा था। जिसके चलते दोनों बाइक में टक्कर हो गई और यह हादसा हो गया है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। मगर तीनों की जान जा चुकी थी।

यह हादसा सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button