
भाजपा जनकल्याण मंच छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रेस्ट हाउस बलौदाबाजार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, उसके विस्तार तथा भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप जनहित में कार्य करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश प्रभारी गिरधारी लाल नायक, प्रदेश अध्यक्ष सनत कुमार प्रजापति एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
संविधानिक मूल्यों व संगठनात्मक उद्देश्यों पर जोर
प्रदेश प्रभारी गिरधारी लाल नायक ने अपने संबोधन में सभी नव-नियुक्त प्रदेश, जिला अध्यक्षों एवं मोर्चा–प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन शाह द्वारा इस संगठन की स्थापना राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, पंथनिरपेक्षता, सकारात्मकता एवं समाजवाद जैसे संवैधानिक मूल्यों को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से की गई है।
उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना, समाज सेवा करना तथा अखंड भारत और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के अनुरूप निस्वार्थ सेवा को संगठन का मूल आधार बताया।
जनकल्याण ही संगठन का मूल मंत्र – प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष सनत कुमार प्रजापति ने कहा कि संगठन के नाम में ही उसका उद्देश्य निहित है। “भाजपा जनकल्याण मंच” का मुख्य लक्ष्य जनता के कल्याण के लिए कार्य करना और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करने पर बल दिया।
संगठन विस्तार और जनसुनवाई पर फोकस
प्रदेश प्रवक्ता पल्लवधर एवं प्रदेश महामंत्री मिट्ठूलाल प्रजापति ने संगठन के शीघ्र विस्तार पर जोर दिया। वहीं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर सहित सभी वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए गांव, मंडल, विधानसभा और जिला स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, ताकि शासन-प्रशासन के सहयोग से समस्याओं का निराकरण हो सके।
प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश व जिला स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें
लखन चक्रधारी, कुमार चक्रधारी, चिंतामणि साहू, श्रवण ध्रुव, मैकूलाल चक्रधारी, ज्ञानचंद चक्रधारी, सुमित्रा कोरी, रमेश कुमार लहरे, रामविलास साहू, अशोक कुमार साहू, दिवांश वर्मा, मुरली यदूराज, नेमसिंह सेन, सुरज मिरी, सुध्दू सिंह जगत सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
विधायक सुनील सोनी से भेंट
बैठक के दौरान रायपुर विधायक सुनील सोनी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े से भी संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।




