
चंडीगढ़- Bharti Singh delivery: कॉमेडियन भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से चर्चा में थीं. आखिरकार लंबा इंतजार खत्म हो ही गया. कॉमेडियन भारती सिंह के घर नन्हा मेहमान आया है.
Bharti Singh ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है. भारती और हर्ष के ऐलान के बाद सोशल मीडिया और टीवी इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है.
कॉमेडियन भारती सिंह के बेटे के आने से फैंस और सेलेब्स बेहद खुश हैं. सभी हैप्पी कपल को बधाई दे रहे हैं.
बता दें कि सोशल मीडिया पर भारती ने हर्ष के साथ एक फोटो शेयर की है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- लड़का हुआ है. भारती ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है. जिसके बाद से सभी सोशल मीडिया पर इस क्यूट कपल को बधाई दे रहे हैं. फैंस को नन्हे मेहमान की झलक देखने का भी इंतजार हैं.
ये खबर खुद भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को दी है. बता दें कि भारती के फैंस इस खबर को सुन काफी एक्साइटेड हो गए हैं. उनके चाहने वाले उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. भारती के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.
सबसे खास बात ये है कि कमीडियन अपनी डिलीवरी ((Bharti Singh Blessed With a baby Boy) के एक दिन पहले तक काम कर रही थीं. उन्हें हुनरबाज के सेट पर स्पॉट किया था. और ढेर सारी बातें की थी. जिसका उन्होंने हंसकर रिप्लाई भी किया था. अब ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. और लोग उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं.
इसके बाद उनके चाहने वालों ने कमेंट करना शुरू कर दिया और उनके हार्डवर्क की तारीफ कर रहे हैं. एक ने कमेंट किया, ‘हैट्स ऑफ भारती.’ वहीं, दूसरे ने कहा, ‘दिल जीत लिया.’ तीसरे ने तो उन्हें रॉकस्टार कह दिया.
बता दें कि भारती सिंह अपने पूरे प्रेग्नेंसी के समय काम पर गई. बिना ब्रेक लिए उन्होंने काम किया. वे एक रयलिटी शो होस्ट कर रही हैं. फैंस उनके अंदाज और हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं.




