Bhilai News: भिलाई में आपसी रंजिश में चाकू मारकर युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
भिलाई। Bhilai News:
दरअसल, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पंथी चौक की है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब दो बजे तीन बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।
हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, पुलिस ने जांच के बाद घटना में शामिल तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपितों से पूछताछ जारी है।
मालूम हो कि रायपुर के बाद अब भिलाई में भी चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इधर, जिला पुलिस भिलाई सहित पूरे जिले में बेहतरीन कानून व्यवस्था का दावा कर रही है।



