बही खाता लेकर संसद भवन पहुंचीं निर्मला, कैबिनेट मीटिंग के बाद पेश होगा बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट में मध्य वर्ग को टैक्स में कितनी राहत मिलेगी और किसानों के लिए क्या सौगात रहेगी। इस पर सभी की नजरें होंगी। इसके अलावा महिलाओं और युवाओं के लिए भी बजट में क्या प्रावधान होंगे, यह भी अहम होगा। कोरोना की तीसरी लहर के बीच आ रहे इस बजट से इकॉनमी को भी बूस्टर डोज दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।

[img-slider id="274450"]

Budget 2022 LIVE Updates: बही खाता लेकर संसद भवन पहुंचीं निर्मला, कैबिनेट मीटिंग के बाद पेश होगा बजट

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद संसद भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। कैबिनेट मीटिंग के बाद 11 बजे संसद में पेश करेंगी आम बजट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button