भूपदेवपुर पुलिस की दोहरी शराब रेड कार्रवाई — मुरा व कुर्रुभांठा में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, दो आरोपी पकड़े गए

रायगढ़, 2 फरवरी । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में आज दिनांक 02.02.2026 को थाना भूपदेवपुर के थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मुरा, कुर्रुभांठा एवं जामपाली क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर एक साथ रेड कार्रवाई की।

मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी पर पुलिस ने पहले ग्राम मुरा में घेराबंदी कर दबिश दी, जहां राम सिंह सिदार पिता मतवार सिदार उम्र 65 वर्ष निवासी मुरा अवैध महुआ शराब बनाने की तैयारी करते पाया गया। मौके पर मौजूद महुआ लाहन की बोरियों को नष्ट किया गया तथा तैयार शराब (3 लीटर महुआ) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी क्रम में दूसरी रेड कार्रवाई के दौरान कुर्रुभांठा चौक मेन रोड पर आरोपी भोलेशंकर राठिया पिता धरम सिंह राठिया उम्र 32 वर्ष निवासी कुर्रुभांठा को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34-2 एवं 59-क आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला कायम कर आरोपित को रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button