अन्य राज्यों की

Big Accident : सूअर को बचाने के चक्कर में पुलिया में गिरी कार, दो की मौके पर हुई मौत, चार घायल 

Big Accident : रायसेन। जिले के बेगमगंज में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सूअर को बचाने के चक्कर में सुबह करीब 4 बजे इनोवा कार दो बिजली के खम्बों के बीच से निकलती हुई करीब 12 फीट नीचे पुलिया में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस स्टाफ पायलट मो. फीरोज, ईएमटी रामपाल लोधी, रविशंकर शाक्य, राजेश लोधी ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल मरीजों को निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

Also Read: Mother Kidnap Step Daughter: मां ने अपनी ही बेटी का कराया अपहरण, दो महीने तक दरिंदे पूरी करते रहे हवस

जानकारी के अनुसार पिपलानी भोपाल निवासी लखन उम्र करीब 40 वर्ष अपने साड़ू मुकेश के साथ इनोवा कार से छतरपुर गए थे। जहां से वह अपने ससुर बिहारी लाल महोबिया का इलाज कराने के लिए रात 11 बजे भोपाल के लिए रवाना हुए। उनके साथ साडू भाई का लड़का संजीव, साला विष्णु और सास बरली साथ थे। सुबह करीब 4 बजे बेगमगंज के चकला नाले से आगे एक सूअर अचानक सामने आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया में करीब 12 फीट नीचे गिर गई।

 

घायलों को भोपाल किया गया रेफर

घटनास्थल पर ही बिहारी लाल महोबिया की मौत हो गई वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी पत्नी बरली बाई की भी मौत हो गई। शेष चारों के हाथ, पैर, कमर आदि में गंभीर चोटें आने के कारण दो एंबुलेंस की मदद से भोपाल रेफर किया गया है।

Big Accident : सूचना पर उप निरीक्षक संदीप पवार अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई उपरांत दोनों शवों को मर्चुरी भवन में रखवाया गया है ताकि उनका पीएम कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button