Big Accident : ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 से ज्यादा घायल…
महाराष्ट्र :
पुलिस ने बताया कि सातारा से ठाणे के डोम्बिवली जा रही निजी यात्री बस जब स्वामीनारायण मंदिर के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों और ट्रक चालक की मौत हो गयी. जबकि 18 यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण ट्रक बस से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पीएमआरडीए से 1 रेस्क्यू वैन सहित कुल 7 अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को बचाया।



