Big Accident : स्कूल बस और ऑटो की जोरदार टक्कर, एक परिवार के 5 लोगों की गई जान, कई घायल, मची अफरा-तफरी…
हरियाणा। पलवल में शुक्रवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त बस काफी तेजी से आ रही थी और उसने सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो को तेज झटका लगा और उसमें सवार सभी लोग इधर-उधर गिर गए। जिससे इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये हादसा रसुलपुर रोड स्थित गांव होशंगाबाद के पास हुआ है। परिवार गांव असावटा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। तभी ये हादसा हो गया। मृतक गांव सुल्तानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
[img-slider id="274450"]



