Big breaking नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े खूनी लूट की वारदात को दिया अंजाम विरोध करने पर किया चाकू से हमला
कोरबा =कोरबा के छुरी क्षेत्र स्थित राज ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े खूनी लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकान संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।










