
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे के अंदर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। सत्ता के गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार, सरकार जल्द ही कई जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर सकती है।
बताया जा रहा है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था के बेहतर समन्वय, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और सुशासन के लक्ष्यों को हासिल करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कुछ अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के चलते महत्वपूर्ण पद मिलने की उम्मीद है, तो कुछ को अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण पदों पर भेजा जा सकता है।
प्रस्तावित IPS तबादले
1. भोजराम पटेल (IPS 2013) – वर्तमान में मुंगेली एसपी, बिलासपुर के नए एसएसपी बनाए जा सकते हैं।
2. रजनीश सिंह (IPS 2012) – वर्तमान में बिलासपुर एसएसपी, दुर्ग के नए एसएसपी बनाए जा सकते हैं।
3. विजय अग्रवाल (IPS 2012) – वर्तमान में दुर्ग एसएसपी, डीआईजी, एसईओआईएसीबी बनाए जा सकते हैं।
4. लक्ष्य शर्मा (IPS 2016) – वर्तमान में खैरागढ़ एसपी, मुंगेली के नए एसपी बनाए जा सकते हैं।
5. रजनाला स्मृतिक (IPS 2020) – वर्तमान में रायपुर डीसीपी (क्राइम एंड साइबर), खैरागढ़ की नई एसपी बनाई जा सकती हैं।
6. शलभ कुमार सिन्हा (IPS 2014) – वर्तमान में बस्तर एसपी, कोरबा के नए एसपी बनाए जा सकते हैं।
7. सिद्धार्थ तिवारी (IPS 2015) – वर्तमान में कोरबा एसपी, बस्तर के नए एसपी बनाए जा सकते हैं।
8. भावना गुप्ता (IPS 2014) – सरगुजा की नई एसएसपी बनाई जा सकती हैं। वे वर्तमान सरगुजा एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल (IPS 2012) का स्थान लेंगी।
9. वेदव्रत सिरमौर (IPS) – वर्तमान में गरियाबंद एसपी, रायपुर ग्रामीण के नए एसपी बनाए जा सकते हैं।
प्रस्तावित IAS तबादले
1. संबित मिश्रा (IAS 2018) – वर्तमान में रायपुर नगर निगम आयुक्त, दुर्ग के नए कलेक्टर बनाए जा सकते हैं।
2. अभिजीत सिंह (IAS 2012) – वर्तमान में दुर्ग कलेक्टर, कोरबा के नए कलेक्टर बनाए जा सकते हैं।
3. जितेंद्र यादव (IAS 2019) – वर्तमान में राजनांदगांव कलेक्टर, रायगढ़ के नए कलेक्टर बनाए जा सकते हैं।
4. मयंक चतुर्वेदी (IAS 2017) – वर्तमान में रायगढ़ कलेक्टर, जशपुर के नए कलेक्टर बनाए जा सकते हैं।
5. रोहित व्यास (IAS 2017) – वर्तमान में जशपुर कलेक्टर, बिलासपुर के नए कलेक्टर बनाए जा सकते हैं।
6. डॉ. गौरव कुमार सिंह (IAS 2013) – वर्तमान में रायपुर कलेक्टर, जनसंपर्क आयुक्त (CPR) बनाए जा सकते हैं।
7. रायपुर कलेक्टर – इस पद के लिए एक सरप्राइज नियुक्ति की भी चर्चा है, जिसका नाम अभी सामने नहीं आया है।
सूत्रों के अनुसार, इसके अलावा भी कई अन्य IAS और IPS अधिकारियों के नाम इस फेरबदल में शामिल हो सकते हैं, जिनके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
नोट: यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। अंतिम समय में बदलाव या देरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

